
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं आयुक्त ग्राम्य विकास को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी दिव्यांगजनों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन जानकारी के अभाव, प्रशासनिक लापरवाही अथवा प्रक्रियागत कठिनाइयों के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम रोजगार सहायक प्रत्येक गांव में नियमित रूप से निगरानी एवं सर्वेक्षण का कार्य करें। गांव में रहने वाले दिव्यांगजनों की पहचान कर उनकी पात्रता के अनुसार सूची तैयार की जाए तथा उसे नियमित रूप से संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और उसे समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध हो। प्राय: ऐसी शिकायत संज्ञान में आती है कि दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से भटकना पड़ा है। यदि इस प्रकार के प्रकरण पुनः संज्ञान में आते है तो इसके लिए संबंधित ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया