Shani Jayanti 2026 Precautions: न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। साल 2026 में 16 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन जहां विधि-विधान से पूजा करने पर शनि दोष से मुक्ति मिलती है, वहीं अनजाने में की गई कुछ खरीदारी आपके जीवन में दुखों का पहाड़ तोड़ सकती है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, शनि जयंती के दिन 6 ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदना ‘कंगाल’ बना सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें और क्यों इनसे बचना जरूरी है।
1. सरसों का तेल (Mustard Oil)
शनिदेव को सरसों का तेल अति प्रिय है और उनकी पूजा में इसका अभिषेक किया जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि शनि जयंती के दिन सरसों का तेल घर खरीदकर नहीं लाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल खरीदने से आर्थिक संकट गहरा सकता है और आपके संचित धन का नुकसान हो सकता है। पूजा के लिए तेल एक दिन पहले ही खरीद लें।
2. नमक (Salt)
रसोई की सबसे जरूरी चीज नमक, शनि जयंती पर खरीदना वर्जित माना गया है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन नमक खरीदने से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है और बीमारियों का कारण बन सकता है।
3. लोहे का सामान (Iron Items)
शनिदेव का संबंध लोहे की धातु से है। हालांकि शनि जयंती पर लोहा खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन लोहे के बर्तन, कैंची, चाकू या अन्य सामान खरीदते हैं, तो इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति पैदा होती है और बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
4. काला तिल (Black Sesame)
शनि पूजा में काले तिल का अर्पण करना बहुत शुभ होता है, लेकिन इसे खरीदने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। शनि जयंती के दिन काला तिल खरीदना आपके कार्यों में रुकावटें पैदा कर सकता है। सफलता के मार्ग में बाधाएं न आएं, इसके लिए तिल की खरीदारी शनिवार या जयंती से पहले ही कर लेनी चाहिए।
5. झाड़ू (Broom)
झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है, लेकिन शनि जयंती और शनिवार के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। यदि आप इस विशेष दिन झाड़ू घर लाते हैं, तो यह दरिद्रता को आमंत्रण देने जैसा है। इससे घर में बरकत रुक जाती है और धन का आगमन बाधित होता है।
6. जूते-चप्पल (Footwear)
शनि का वास मनुष्य के पैरों में माना गया है। इसलिए शनि जयंती पर जूते-चप्पल या चमड़े का सामान खरीदना भारी पड़ सकता है। माना जाता है कि इस दिन फुटवियर खरीदने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं, जिससे मान-सम्मान में कमी आती है और हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
शनि जयंती पर क्या करें?
इस दिन नई चीजें खरीदने के बजाय दान-पुण्य पर ध्यान देना चाहिए। काले कपड़े, छाता या जरूरतमंदों को भोजन कराना शनिदेव की असीम कृपा दिलाता है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया