Dhurandhar 2 BO Day 56: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का ऐतिहासिक सफर जारी, 56वें दिन भी लाखों में कमाई कर बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली | आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सफलता की एक नई इबारत लिख दी है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के करीब दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है और हर दिन लाखों का कारोबार कर रही है। 19 मार्च 2026 को पर्दे पर आई इस फिल्म ने न केवल भारत, बल्कि सीमा पार पाकिस्तान में भी अपनी धाक जमाई है। आज फिल्म की रिलीज को 56 दिन पूरे हो चुके हैं और इसके आठवें बुधवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

धीमी पड़ी रफ्तार, लेकिन नोट छापने का सिलसिला बरकरार

रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग और आदित्य धर की कसी हुई कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ जैसी नई फिल्मों के आने के बाद ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार में कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह फिल्म अब भी डटी हुई है।

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 56वें दिन (आठवें बुधवार) फिल्म ने 0.37 करोड़ (37 लाख) रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,144.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 43 करोड़ और ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

डे-वाइज कलेक्शन पर एक नजर (Net Collection)

सप्ताह/दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला सप्ताह 674.17
दूसरा सप्ताह 263.65
तीसरा सप्ताह 110.60
चौथा सप्ताह 54.70
पांचवां सप्ताह 19.52
छठा सप्ताह 12.45
सातवां सप्ताह 5.58
55वां दिन 0.40
56वां दिन 0.37
कुल कलेक्शन 1,144.21

क्यों खास है ‘धुरंधर 2’ की कहानी?

यह फिल्म 2025 की मेगा-हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। जहां पहले भाग में हमजा (रणवीर सिंह) को पाकिस्तान के लयारी में बलूच गैंग के बीच घुसपैठ कर आतंकी संगठन को खत्म करते दिखाया गया था, वहीं ‘धुरंधर 2’ में इसकी बैकस्टोरी दिखाई गई है। फिल्म बताती है कि आखिर किन परिस्थितियों ने एक साधारण युवक ‘जसकीरत’ को खूंखार ‘हमजा’ बनने पर मजबूर कर दिया। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी ने अपनी पुरानी भूमिकाओं में जान डाल दी है।

बॉलीवुड की टॉप हॉरर कॉमेडी फिल्मों की रेस

एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ एक्शन का जलवा दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ हॉरर कॉमेडी का क्रेज भी बना हुआ है:

  • स्त्री-2: ₹884 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

  • भूल भुलैया 3: ₹421 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

  • गोलमाल अगेन: ₹310 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

  • भूल भुलैया 2: ₹260 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

  • भूत बंगला: ₹250 करोड़ (अनुमानित)

Check Also

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग के बीच अमिताभ बच्चन को सता रही यह बड़ी परेशानी, ब्लॉग में बयां किया दर्द

हिंदी सिनेमा के महानायक और टेलीविजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय होस्ट अमिताभ बच्चन अपनी …