Bigg Boss Most Controversial Contestant: बिग बॉस का वो सदस्य जिसने पार कर दी थी सारी हदें, कंटेस्टेंट्स पर फेंका पेशाब और सलमान खान को बताया ISI एजेंट

Bigg Boss Swami Om Controversy: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के इतिहास में कई विवादित चेहरे आए और गए, लेकिन सीजन 10 का एक कंटेस्टेंट ऐसा था जिसने बदतमीजी और घटियापन की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। हम बात कर रहे हैं स्वयंभू बाबा स्वामी ओम (Swami Om) की, जिनके कारनामों ने न सिर्फ शो के मेकर्स को शर्मिंदा किया, बल्कि होस्ट सलमान खान को भी अपना आपा खोने पर मजबूर कर दिया था।

टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स पर फेंका था पेशाब

बिग बॉस 10 में विनोद झा उर्फ स्वामी ओम ने अपनी हरकतों से घर में कोहराम मचा दिया था। एक टास्क के दौरान उन्होंने सारी हदें पार करते हुए एक मग में पेशाब किया और उसे साथी कंटेस्टेंट्स बानी जे (Bani J) और रोहन मेहरा पर फेंक दिया। इस घिनौनी हरकत के बाद पूरे घर में हंगामा मच गया था। इतना ही नहीं, वह बिना हाथ धोए किचन का सामान छूने लगते थे, जिससे घरवाले उनसे नफरत करने लगे थे। उनकी इन हरकतों की वजह से सलमान खान ने खुद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया था।

सलमान खान को बताया ‘ISI एजेंट’, थप्पड़ मारने का किया दावा

शो से बाहर निकलने के बाद स्वामी ओम का विवाद थमा नहीं। उन्होंने मीडिया इंटरव्यूज में सलमान खान और शो के मेकर्स पर गंभीर और बेतुके आरोप लगाए। स्वामी ओम ने सलमान खान को ‘ISI एजेंट’ तक कह डाला था। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह चौंकाने वाला दावा भी किया था कि न्यू ईयर के मौके पर उन्होंने स्मोकिंग रूम में सलमान खान के गाल पर थप्पड़ जड़ा था। हालांकि, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं थी और इन्हें सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट माना गया।

खुद को बताया ‘भगवान’, भूकंप को बताया अपना प्रकोप

स्वामी ओम खुद को साक्षात भगवान बताते थे। जब वह शो से बाहर हुए और उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो उन्होंने दावा किया कि “लोगों ने मेरे साथ बिग बॉस के घर में बुरा व्यवहार किया, इसलिए भगवान शिव नाराज हो गए और उन्होंने धरती हिला दी।” उन्होंने यह भी दावा किया था कि शाहरुख खान को स्टार बनाने के पीछे उन्हीं का हाथ है, जिस पर सलमान खान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी।

अब कहां हैं स्वामी ओम?

बिग बॉस के सबसे विवादित सदस्यों में शुमार स्वामी ओम अब हमारे बीच नहीं हैं। साल 2021 में दिल्ली में उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार थे और उन्हें लकवा (Paralysis) मार गया था। दिल्ली के एम्स (AIIMS) में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कब शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’?

बिग बॉस के फैंस अब इसके अगले सीजन यानी ‘बिग बॉस 20’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शो जुलाई 2026 में ही दस्तक दे सकता है।

Check Also

Dahan Raakan Ka Rahasya OTT: 9 एपिसोड की इस रोंगटे खड़े करने वाली वेब सीरीज…

डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, मर्डर मिस्ट्री और रोमांस से जुड़ी ढेरों वेब सीरीज मौजूद …