
पीरियड्स में हल्का दर्द आम है, लेकिन क्या यह हार्ट अटैक जितना भयंकर हो सकता है? यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) की रिसर्च का हवाला देते हुए पेन मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. कुनाल सूद बताते हैं कि यह पूरी तरह सच है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में उठने वाली ऐंठन की तीव्रता बिल्कुल हार्ट अटैक के दर्द जितनी ही खौफनाक महसूस होती है।
क्यों होता है महिलाओं को इतना भयानक दर्द?
मेडिकल भाषा में इसे ‘सेकेंडरी डिसमेनोरिया’ कहते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण ‘एंडोमेट्रियोसिस’ (Endometriosis) है। इस गंभीर स्थिति में गर्भाशय (Uterus) के अंदर पनपने वाली परत बाहर, जैसे ओवरी, फैलोपियन ट्यूब या पेल्विक हिस्से तक फैलने लगती है। इस कारण महिलाओं को असहनीय दर्द, भारी ब्लीडिंग और कई बार गर्भधारण में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
एक्सपर्ट की चेतावनी: दर्द को न करें इग्नोर
अगर आपको या आपके आस-पास किसी महिला को पीरियड्स में इतना तेज दर्द होता है कि रूटीन के काम रुक जाएं, तो सिर्फ पेनकिलर के भरोसे बिल्कुल न बैठें। अपने शहर के किसी अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) से तुरंत जांच कराएं। एंडोमेट्रियोसिस जैसे गंभीर दर्द को सामान्य समझकर हल्के में लेना भविष्य में आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया