Dhurandhar 2 BO Day 53: 53 दिन बाद भी कम नहीं हुआ रणवीर का जलवा, रविवार को ‘धुरंधर 2’ की कमाई में आया बड़ा उछाल

नई दिल्ली: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में 50 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ जैसी नई रिलीज के बावजूद, ‘धुरंधर 2’ ने अपने आठवें रविवार को शानदार रिकवरी दिखाई है।

रविवार को ‘धुरंधर 2’ ने चौंकाया

फिल्म की रफ्तार 50वें दिन के बाद काफी धीमी पड़ गई थी, लेकिन वीकेंड का फायदा ‘धुरंधर 2’ को भरपूर मिला है। शुक्रवार और शनिवार को जहां फिल्म लाखों में सिमट गई थी, वहीं रविवार को इसने एक बार फिर करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • डे 51 (शुक्रवार): 42 लाख रुपये

  • डे 52 (शनिवार): 90 लाख रुपये

  • डे 53 (रविवार): 1.10 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)

इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत में फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 1,143.09 करोड़ रुपये हो गया है।

डे-वाइज कलेक्शन की एक झलक (वीकली रिपोर्ट)

सप्ताह/दिन कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता 263.65 करोड़
तीसरा हफ्ता 110.60 करोड़
चौथा हफ्ता 54.70 करोड़
पांचवां हफ्ता 19.52 करोड़
छठा हफ्ता 12.45 करोड़
सातवां हफ्ता 5.58 करोड़
कुल कलेक्शन (53 दिन) 1,143.09 करोड़

क्या है ‘धुरंधर 2’ की कहानी?

‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रीक्वल-सीक्वल है। पहले पार्ट में हमने देखा था कि कैसे भारतीय एजेंट हमजा ने पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग के जरिए आतंकी संगठन का खात्मा किया था। ‘धुरंधर 2’ में इस बात की बैकस्टोरी दिखाई गई है कि कैसे जसकीरत (रणवीर सिंह), हमजा बनने के सफर पर निकलता है और किन हालातों ने उसे एक अंडरकवर एजेंट बनाया।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और दानिश पांडोर ने अपनी भूमिकाओं से जान फूंक दी है। आदित्य धर के विजन और रणवीर की ‘धांसू’ एक्टिंग ने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

विदेशी बाजार में भी डंका

भारत ही नहीं, पाकिस्तान और अन्य एशियाई देशों में भी फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। खासकर बलूच गैंग और लयारी वाले बैकड्रॉप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर बने हुए हैं, जो इसकी लंबी उम्र का एक बड़ा कारण हैं।

Check Also

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग के बीच अमिताभ बच्चन को सता रही यह बड़ी परेशानी, ब्लॉग में बयां किया दर्द

हिंदी सिनेमा के महानायक और टेलीविजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय होस्ट अमिताभ बच्चन अपनी …