मुंबई। साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2: The Revenge) को लेकर फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। बॉलीवुड के ‘सुपर एनर्जेटिक’ स्टार रणवीर सिंह ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट और समय का ऐलान कर दिया है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने एक पावर-पैक पोस्टर जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह का ‘हमजा’ वाला अवतार एक बार फिर दुश्मनों के पसीने छुड़ाने के लिए तैयार है।
7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा ट्रेलर
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक नया और धांसू पोस्टर शेयर करते हुए लिखा— “हो जाइए तैयार! ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे लॉन्च होगा।” इस खास समय (11:01 AM) ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म के पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस सीक्वल से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर में इस बार जसकीरत सिंह रंगी के ‘हमजा अली मजारी’ बनने के सफर और उसके खतरनाक रिवेंज मिशन की झलक देखने को मिलेगी।
‘टॉक्सिक’ के हटने से रणवीर की राह आसान, अब सोलो रिलीज का जलवा
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic), जो पहले 19 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी, अब पोस्टपोन हो गई है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और सुरक्षा कारणों से ‘टॉक्सिक’ की रिलीज जून तक टाल दी गई है। इसका सीधा फायदा ‘धुरंधर 2’ को मिलने वाला है। अब 19 मार्च को रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करेगी, जिससे इसके पहले दिन के कलेक्शन में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म, 4 घंटे का होगा रोमांच
आदित्य धर की यह फिल्म केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि पैन-इंडिया लेवल पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी धमाका करने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे 55 मिनट (करीब 4 घंटे) होने वाली है, जो किसी भी स्पाई-थ्रिलर के लिए एक साहसी कदम माना जा रहा है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही ‘धुरंधर 1’ के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, जो इसकी जबरदस्त हाइप का सबूत है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया