Dhurandhar 2: आतंकी का रोल निभाने वाले विवेक सिन्हा को मिले 1 करोड़? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘भाई, मुंबई में बहुत खर्चे हैं…’

मुंबई: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में अपनी छोटी लेकिन प्रभावी भूमिका से चर्चा बटोरने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा इन दिनों अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि फिल्म में एक आतंकी का किरदार निभाने के लिए विवेक को 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दी गई है। अब इस मामले पर खुद एक्टर ने सामने आकर इन खबरों की सच्चाई बताई है और अपना दर्द भी साझा किया है।

‘इतना पैसा नहीं मिला, कसम से’ – विवेक सिन्हा

विवेक सिन्हा ने अपनी फीस की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने मजाकिया और बेबाक अंदाज में लिखा, “भाई इतना पैसा नहीं मिला है कसम से। ये सब खबरें मत डालो।” विवेक ने आगे बताया कि 1 करोड़ की खबर वायरल होने के बाद से उन्हें लगातार लोगों के मैसेज आ रहे हैं और लोग उनसे आर्थिक मदद मांग रहे हैं। एक्टर ने साफ किया कि उन्हें अच्छा और उम्मीद के मुताबिक पैसा जरूर मिला, लेकिन वह करोड़ों में नहीं था।

मुंबई की महंगाई और खत्म हुआ पैसा

मुंबई के खर्चों का जिक्र करते हुए विवेक ने लिखा कि जो पैसा उन्हें फिल्म से मिला था, वह अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, “मैं मुंबई में रहता हूं और यहां बहुत खर्चे हैं। धुरंधर से जो पैसा मिला था, वह सब खत्म हो गया है।” एक्टर का यह बयान उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो सपोर्टिंग एक्टर्स की फीस को लेकर बड़ी-बड़ी अटकलें लगा रहे थे।

विवादित डायलॉग पर झेलना पड़ा था गुस्सा

फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले ही सीन (फ्लाइट हाइजैक) में विवेक का एक डायलॉग था, जिस पर दर्शकों ने काफी नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और ‘आतंकवादी’ तक कह दिया गया। इस पर सफाई देते हुए विवेक ने पहले भी कहा था कि वह पाकिस्तान के नहीं बल्कि यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं। उन्होंने लोगों की देशभक्ति को सलाम करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक किरदार निभा रहे थे।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर ‘महा-धमाका’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं:

  • भारत (ग्रॉस): 1,255.23 करोड़ रुपये

  • ओवरसीज: 410 करोड़ रुपये

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1,665.23 करोड़ रुपये

रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अब ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय स्पाई ‘जसकिरत सिंह’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Check Also

बॉलीवुड की पहली ‘बॉम्बशेल’ बेगम पारा, जिनकी बोल्डनेस से नफरत करते थे दिलीप कुमार; अमेरिकी सैनिकों में था गजब का क्रेज

हिंदी सिनेमा के ‘ट्रैजेडी किंग’ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की फिल्में, उनकी एक्टिंग और उनकी …