लखनऊ: गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बड़ी राहत दी है। प्रशासन ने लखनऊ होकर मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) के लिए दो नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 20 मई से पटरी पर दौड़ेंगी, जिससे यूपी से महाराष्ट्र जाने वाले प्रवासियों और पर्यटकों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच और 4 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
1. सुलतानपुर-LTT-सुलतानपुर साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 04212/04211)
यह ट्रेन सुलतानपुर से लखनऊ होते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाएगी।
-
संचालन अवधि: 20 मई से 15 जुलाई (प्रत्येक बुधवार)।
-
समय: सुलतानपुर से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान, लखनऊ आगमन सुबह 06:20 बजे। अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
-
वापसी: ट्रेन नं. 04211 प्रत्येक गुरुवार (21 मई से 16 जुलाई) को दोपहर 02:35 बजे मुंबई से चलेगी और अगले दिन रात 08:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: कानपुर, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे।
2. वाराणसी-LTT-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन नं. 04226/04225)
वाराणसी से चलने वाली यह ट्रेन जौनपुर और सुलतानपुर के रास्ते लखनऊ होकर मुंबई जाएगी।
-
संचालन अवधि: 21 मई से 09 जुलाई (प्रत्येक गुरुवार)।
-
समय: वाराणसी से रात 01:35 बजे प्रस्थान, लखनऊ आगमन सुबह 06:20 बजे। अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
-
वापसी: ट्रेन नं. 04225 प्रत्येक शुक्रवार (22 मई से 10 जुलाई) को दोपहर 02:35 बजे मुंबई से चलेगी और अगले दिन रात 08:50 बजे लखनऊ होते हुए रात 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
गोमती और इंटरसिटी एक्सप्रेस को मिला ‘कानपुर पुल’ पर अतिरिक्त ठहराव
रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य और ट्रेनों के डायवर्जन से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गोमती एक्सप्रेस और मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ इंटरसिटी को 9 अप्रैल से 13 मई तक ‘कानपुर पुल बायां किनारा’ स्टेशन पर एक मिनट का एक्स्ट्रा स्टॉपेज दिया गया है।
-
गोमती एक्सप्रेस (12419): लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस सुबह 07:21 बजे कानपुर पुल स्टेशन पर रुकेगी।
-
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी (14123/24): यह ट्रेन हरौनी, अजगैन और कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशनों पर एक-एक मिनट के लिए रुकेगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इन विशेष ठहरावों और नई ट्रेनों से यात्रियों के समय की बचत होगी और गर्मियों के सीजन में होने वाली आपाधापी से मुक्ति मिलेगी।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया