पेरिस में चाकूबाज का खौफनाक तांडव: तीन महिलाओं पर हमला कर चिल्लाया- ‘मुझे अल्लाह ने भेजा…’

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उत्तरी इलाके ‘पोर्ते दि क्लिची’ की सड़कों पर सुबह-सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है। दो नुकीले चाकुओं से लैस एक हमलावर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन बेकसूर महिलाओं पर अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। हमला करते समय आरोपी लगातार चिल्ला रहा था कि उसे यह करने का फरमान मिला है।

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से दबोचा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पीछे से महिलाओं पर वार कर रहा था। शोर मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई की। एक नागरिक ने आरोपी की तरफ सूटकेस फेंककर मारा जिससे उसके हाथ से चाकू छूट गए। इसके बाद भीड़ और एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने आरोपी को तुरंत जमीन पर दबोच कर निहत्था किया और पुलिस स्टेशन पहुँचाया।

अदालत में भी अजीबोगरीब दावे

अदालत में पेशी के दौरान भी आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्तों जैसी बातें दोहराता रहा। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि आरोपी गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित हो सकता है। फिलहाल हमले के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Check Also

‘युद्ध का कोई सैन्य हल नहीं, सिर्फ एक ही रास्ता’: ईरान ने अमेरिका को दिया सीधा संदेश, होर्मुज पर कड़ा रुख

मध्य पूर्व में बढ़ते भीषण तनाव और अमेरिकी दबाव के बीच ईरान ने वाशिंगटन को …