मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। ‘स्कूप’ फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह और उनके पति वरुण बंगेरा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शादी के 4 साल बाद इस जोड़े के घर नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसे लेकर दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है।
‘हमारा सबसे बड़ा गिफ्ट अगस्त में आ रहा है’
करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पति वरुण के साथ कुछ रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में करिश्मा का ‘बेबी बंप’ साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा— “एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा गिफ्ट इस अगस्त में आ रहा है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा अगस्त 2026 में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
सेलेब्स और फैंस की लगी बधाइयों की झड़ी
करिश्मा के मां बनने की खबर सामने आते ही टीवी और बॉलीवुड गलियारे से शुभकामनाओं का तांता लग गया है। दीया मिर्जा, गौहर खान, अली गोनी, अनीता हसनंदानी, संजीदा शेख, कृतिका कामरा और ताहिरा कश्यप समेत कई सितारों ने कमेंट कर एक्ट्रेस को बधाई दी है। फैंस भी 42 साल की उम्र में मां बनने के करिश्मा के फैसले और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
करियर से लिया ब्रेक, एन्जॉय कर रही हैं प्रेग्नेंसी फेज
फरवरी 2022 में वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधी करिश्मा फिलहाल अपनी लाइफ के इस सबसे खूबसूरत पड़ाव का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने के लिए अपने सभी प्रोजेक्ट्स से एक लंबा ब्रेक लिया हुआ है। करिश्मा करीब 20 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर ‘बिग बॉस 8’ और हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कूप’ तक, उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाया है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया