‘ऐसे विकास का आचार लगाइएगा… थू है’, डिलीवरी बॉय मर्डर केस पर भड़के खेसारी लाल यादव; सरकार को घेरा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बिहारी डिलीवरी बॉय की निर्मम हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सरकार और समाज में बढ़ते क्षेत्रीय भेदभाव पर तीखे सवाल उठाए हैं।

“बिहारी हड़ताल कर दें, तो दिल्ली का सरकना मुश्किल होगा”

खेसारी लाल यादव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर एक भावुक और आक्रोशित पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, “ये हाल है देश की राजधानी का, जहां अगर बिहारी एक दिन की भी हड़ताल कर दें, तो एक इंच खिसकना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली का हर सांसद और विधायक बिना बिहारी वोटरों के सपोर्ट के जीत ही नहीं सकता, लेकिन इस दुखद मुद्दे पर सबकी बोलती बंद है।” खेसारी ने आशंका जताई कि अब इस मामले को दबाने के लिए ‘लीपापोती’ शुरू हो जाएगी।

मामूली विवाद और पुलिसकर्मी की गोली

यह मामला दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके का है, जहां एक हेड कांस्टेबल ने मामूली कहासुनी के बाद एक बिहारी डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पुलिसकर्मी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि वह बिहार का रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि परिवार में वह अकेला कमाने वाला था और अब उनके पास जीवनयापन का कोई सहारा नहीं बचा है।

‘रीलबाजी’ और ‘नैरेटिव’ के विकास पर खेसारी का प्रहार

अपने बयान में खेसारी लाल यादव ने देश में हो रहे विकास के दावों पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा, “ऐसे विकास का आचार डालिएगा जहां इतना भेदभाव हो। दिन भर बस नैरेटिव का विकास होता है और रीलबाजी का नशा फैलाया जा रहा है। समाज में नफरत का जहर इतना गहरा बो दिया गया है कि लोग क्षेत्र के आधार पर एक-दूसरे की जान ले रहे हैं। थू है ऐसे सिस्टम पर।”

जनता से की एकजुट होने की अपील

खेसारी ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लोगों से इस ‘नफरत की आग’ के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “आवाज उठाइए और खुद आवाज बनिए। आज शिकार एक बिहारी हुआ है, कल कोई और राज्य हो सकता है। यह नफरत क्लास देखकर नहीं आती। अगर आप चुप रहे, तो समझिए आप भी डेंजर जोन में हैं।” सुपरस्टार की इस पोस्ट पर जहां हजारों लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी टिप्पणी की है।

Check Also

Sister Horrific Marriage: ‘कोठा खोल लो’, बहन की दर्दनाक शादी और ससुराल का टॉर्चर याद कर फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, बयां किया खौफनाक सच

मनोरंजन जगत की चकाचौंध के पीछे कई ऐसे स्याह और दिल दहला देने वाले सच …