‘सांप के होंठ पर किस करो…’ जब डायरेक्टर की इस अजीब डिमांड पर भड़क गईं वहीदा रहमान, दिया था करारा जवाब

बॉलीवुड की दिग्गज और बेहद अनुशासित अभिनेत्री वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) से जुड़ा एक ऐसा हैरान करने वाला किस्सा आज भी चर्चा में है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। 60-70 के दशक में अपनी सादगी और बेहतरीन अदाकारी से दिल जीतने वाली वहीदा रहमान के सामने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने बेहद खतरनाक और अजीबोगरीब मांग रख दी थी।

जब डायरेक्टर ने कहा- ‘डांस करते-करते सांप को चूमना है’

यह वाकया साल 1965 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘गाइड’ (Guide) के इंग्लिश वर्जन की शूटिंग के समय का है। वहीदा रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के निर्देशक ने उनसे कहा कि उन्हें डांस करते हुए एक सांप को किस (Kiss) करना है और सीन ऐसा लगना चाहिए जैसे वह डांस में पूरी तरह खो चुकी हैं। डायरेक्टर की यह बात सुनकर वहीदा रहमान पूरी तरह सहम गईं और उन्होंने तुरंत मना कर दिया।

‘भारतीय लड़की हो तो क्या सांप से खेलेंगे?’

जब वहीदा रहमान ने इस सीन को करने से इनकार किया, तो डायरेक्टर ने उन पर तंज कसते हुए कहा, “तुम एक भारतीय लड़की हो, तुम ऐसा क्यों नहीं कर सकती?” इस पर वहीदा रहमान ने पलटकर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “भारतीय होने का मतलब यह कतई नहीं है कि हम सांपों से खेलते हैं।” डायरेक्टर का मानना था कि बड़े पर्दे पर यह सीन देखकर लोग खूब तालियां बजाएंगे, लेकिन एक्ट्रेस अपने फैसले पर अड़ी रहीं और सीन को फिल्माने से साफ मना कर दिया।

क्लासिक सिनेमा का हिस्सा है ‘गाइड’

देव आनंद और वहीदा रहमान स्टारर फिल्म ‘गाइड’ को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है। यह फिल्म एक डांसर की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में वहीदा रहमान के डांस सीन्स इतने बेहतरीन थे कि खुद देव आनंद ने अपने सीन काटने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन एक्ट्रेस के डांस सीन्स में कोई कटौती नहीं होने दी। हालांकि, यह फिल्म हिंदी में ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन अन्य भाषाओं में इसे वैसी सफलता नहीं मिली।

Check Also

Nana Patekar की मां को देर रात क्यों दी गई थी अंतिम विदाई? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई थी इसके पीछे की असली वजह

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं जो अपनी …