शुक्र गोचर अगस्त 2026: ज्योतिष शास्त्र में धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के दाता माने जाने वाले शुक्र देव इस समय सूर्य देव के दोहरे प्रभाव में आ चुके हैं। वर्तमान में शुक्र सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जहाँ वे 1 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद, 29 जुलाई 2026 को शुक्र देव सूर्य के ही नक्षत्र ‘उत्तराफाल्गुनी’ में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। सूर्य और शुक्र के इस अनूठे संयोग के कारण आने वाले दिनों में देश और दुनिया सहित कई राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
इन 9 भाग्यशाली राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ लाभ
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र पर सूर्य के इस दोहरे प्रभाव का सबसे शानदार और मुख्य लाभ मीन राशि के जातकों को मिलने जा रहा है। मीन राशि वालों को इस दौरान करियर में कोई बड़ी उपलब्धि, अचानक धन लाभ और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
इसके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इन सभी राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन का प्रवाह तेजी से बढ़ेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलेगी।
वृषभ और तुला राशि वाले रहें सावधान, शुक्र हो रहे हैं अस्त
जहाँ एक तरफ 9 राशियों के लिए यह समय वरदान की तरह है, वहीं वृषभ और तुला राशि के जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। इस गोचर काल में शुक्र देव पूरी तरह से अस्त अवस्था में चले जाएंगे, जिससे उनका शुभ प्रभाव बेहद कमजोर हो जाएगा। इन दोनों राशियों के जातकों को धन के लेन-देन में भारी सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं और वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियों के कारण तनाव बढ़ सकता है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया