US-Iran War Threat: होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ तो उड़ा देंगे पुल! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

वॉशिंगटन/तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आहट तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में किसी भी जहाज, मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट से हमला किया, तो अमेरिका बदले में ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों (Power Plants) को बमबारी कर तबाह कर देगा।

‘कूह-ए कलंग’ परमाणु ठिकाने पर हमले का खतरा

यह विवाद तब और बढ़ गया जब ट्रंप ने ईरान के सबसे सुरक्षित और जमीन के गहराई में बने ‘पिकैक्स माउंटेन’ (कूह-ए कलंग) परमाणु ठिकाने को ‘बहुत जल्द’ निशाना बनाने का ऐलान किया। यह ठिकाना नतांज परमाणु स्थल के पास स्थित है, जहां उन्नत यूरेनियम-संवर्धन का काम चल रहा है।

ईरान का पलटवार: ‘पूरे क्षेत्र में छिड़ेगा महायुद्ध’

ट्रंप की इस धमकी पर ईरान के ‘खताम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय’ ने पलटवार करते हुए सख्त चेतावनी जारी की है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका उसके परमाणु या रणनीतिक ठिकानों पर कोई भी हमला करता है, तो इसे पूरे मध्य-पूर्व में युद्ध का विस्तार माना जाएगा। इसके जवाब में अमेरिका और उसके सहयोगियों के सभी सैन्य व व्यापारिक ठिकानों पर घातक हमले किए जाएंगे।

Check Also

‘कट्टरपंथी सोच, महिलाओं से हाथ मिलाने से भी परहेज’: फ्लाईदुबई के विमान में उपद्रव करने वाले ओमानी पायलट पर बड़ा खुलासा

फ्लाईदुबई (Flydubai) के एक विमान में बीच हवा में हुए हिंसक उपद्रव और सहयात्रियों पर …