रोजाना 10-15 हजार कदम चलना अब होगा बच्चों का खेल; आलसी लोगों के लिए एक्सपर्ट के 9 सीक्रेट टिप्स

नई दिल्ली। अच्छी सेहत के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना एक ग्लोबल फिटनेस स्टैंडर्ड बन चुका है। विज्ञान कहता है कि इतना पैदल चलने से न केवल दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम होता है, बल्कि ब्लड प्रेशर और मेंटल हेल्थ भी सुधरती है। लेकिन एक जगह बैठकर काम करने वाली लाइफस्टाइल में यह टारगेट पहाड़ जैसा लगता है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट विनो ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे गजब के तरीके साझा किए हैं, जिनसे आप बिना जिम जाए और बिना एक्स्ट्रा मेहनत किए रोजाना 10 से 15 हजार कदम पूरे कर सकते हैं।


1. ’30-30-30′ का जादुई फॉर्मूला

एक बार में एक घंटा पैदल चलना बोरियत भरा और थकाऊ हो सकता है। एक्सपर्ट की सलाह है कि अपनी वॉक को तीन हिस्सों में बांट लें। सुबह, दोपहर और शाम को बस 30-30 मिनट की सैर करें। छोटे टुकड़ों में बंटा यह टारगेट आपको थकाएगा नहीं और आसानी से 12 हजार से ज्यादा कदम पूरे करवा देगा।

2. 20 मिनट पहले नींद को कहें बाय

अपने सामान्य रूटीन से सिर्फ 20 मिनट पहले उठने की आदत डालें। इस शांत समय में अपने पसंदीदा गाने या पॉडकास्ट सुनते हुए टहलें। यह न केवल आपके स्टेप काउंट बढ़ाएगा, बल्कि आपके दिन को एक पॉजिटिव और एनर्जेटिक शुरुआत भी देगा।

3. ‘ईटिंग ब्रेक’ को बनाएं ‘वॉकिंग ब्रेक’

ऑफिस हो या घर, नाश्ते या लंच के बाद सीधे अपनी कुर्सी पर न बैठें। खाने के तुरंत बाद 15 मिनट की वॉक करने की आदत डालें। इससे खाना भी जल्दी पचेगा और आलस भी दूर होगा।

4. कॉल और मीटिंग के दौरान ‘वॉक एंड टॉक’

आजकल हम घंटों फोन कॉल या मीटिंग्स में बिताते हैं। अगली बार जब भी कोई कॉल आए, तो एक जगह बैठने के बजाय कमरे या ऑफिस कॉरिडोर में टहलते हुए बात करें। आपको पता भी नहीं चलेगा और बातों-बातों में आप हजारों कदम चल लेंगे।

5. पार्किंग में दिखाएं थोड़ी ‘स्मार्टनेस’

अक्सर हम गाड़ी को ऑफिस या मॉल के गेट के एकदम पास पार्क करने की कोशिश करते हैं। इसके बजाय, अपनी गाड़ी थोड़ी दूर पार्क करें। सुबह और शाम की यह एक्स्ट्रा वॉक बिना किसी स्पेशल एफर्ट के आपकी कैलोरी बर्न करने में मदद करेगी।

6. लिफ्ट को कहें ‘नो’, सीढ़ियों को ‘यस’

अगर आप फिटनेस चाहते हैं, तो लिफ्ट और एस्केलेटर का मोह छोड़ दें। ऑफिस या घर की सीढ़ियां चढ़ना कार्डियो एक्सरसाइज का बेहतरीन विकल्प है। यह आपके पैरों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

7. ‘स्क्रॉलिंग’ के साथ ‘स्ट्रोलिंग’

अगर आपको सोशल मीडिया पर रील्स या फीड स्क्रॉल करने की आदत है, तो इसे बैठकर करने के बजाय खड़े होकर या चलते हुए करें। एक्सपर्ट इसे ‘स्टेप ट्रिगर’ कहते हैं। जब भी हाथ में फोन आए, समझ जाइए कि अब चलने का समय है।

8. हर मील के बाद 10 मिनट का नियम

दिन भर में हम तीन प्रमुख बार खाना खाते हैं। अगर आप हर बार भोजन के बाद केवल 10 मिनट टहलते हैं, तो दिन के अंत तक आप 3 से 4 हजार एक्स्ट्रा कदम जोड़ लेते हैं। यह वजन घटाने का सबसे आसान तरीका है।

9. सोशल टाइम को बनाएं एक्टिव

दोस्तों से मिलने के लिए किसी कैफे में बैठकर घंटों बिताने के बजाय ‘वॉकिंग डेट’ प्लान करें। पार्क में चलते हुए गपशप करना आपकी बॉन्डिंग और सेहत दोनों के लिए बेहतर है।

Check Also

पोल्ट्री किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारत ने बनाई मुर्गियों की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, अब करोड़ों के नुकसान से बचेगा कारोबार

देश के करोड़ों पोल्ट्री किसानों और अंडा व चिकन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए …