
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 26 अक्टूबर, 2026 को मैनपुरी एवं फर्रुखाबाद के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री मौर्य दोपहर 1:00 बजे मैनपुरी स्थित वाई.बी.एस. सेंटर में आयोजित अभिधम्म दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागीय कार्यों एवं विकास संबंधी विषयों की समीक्षा करेंगे।
फर्रूखाबाद प्रस्थान करेंगें, श्री मौर्य फर्रुखाबाद स्थित संकिसा के बौद्ध स्तूप पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। तत्पश्चात श्री मौर्य फर्रुखाबाद के धम्मालोको बुद्ध बिहार प्रांगण में आयोजित बुद्ध महोत्सव, संकिसा में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वह बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया