केशव प्रसाद मौर्य नाना पाटेलकर के निधन पर जताया शोक कहा समाजसेवी और अभिनय के धनी थे

 केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर सिनेमा जगत का बहुत बड़ा नाम थे। मराठी भाषी हों या हिंदी भाषी, सभी लोग उन्हें देखते थे और उनके अभिनय को पसंद करते थे। फिल्म जगत में उनकी पहचान एक जीवंत और महानायक के रूप में रही। नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Check Also

दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थमेगी वाहनों की रफ्तार, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

Noida Traffic Advisory 9 October : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दैनिक आवागमन करने वाले लाखों …