
इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने भी उप मुख्यमंत्री जी को बुद्ध प्रतिमा देकर कर शिष्टाचार भेंट की इस दौरान ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने, ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
श्री मौर्य ने कहा की प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और आजीविका के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में प्रभावी विभागीय समन्वय बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया