
केशव प्रसाद मौर्य ने आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस उच्चस्तरीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक कार्य तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
12 वर्षों में बदल गई देश की तस्वीर: श्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्य
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जो ऐतिहासिक कार्य विपक्ष 70 वर्षों के शासन में नहीं कर सका, वह आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बीते 12 वर्षों में धरातल पर साकार करके दिखा दिया है। पक्के आवास, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला, हर घर नल से जल, पारदर्शी डीबीटी प्रणाली और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण से देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन संवरा है। आज भारत जिस तेज गति से आर्थिक महाशक्ति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए देश का कायाकल्प करने और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए श्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व देश की सर्वोच्च आवश्यकता है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया