समय नहीं है? नए शोध का दावा अब हफ्ते में सिर्फ 1 दिन व्यायाम करके भी घटा सकते हैं पेट की चर्बी और वजन

आज की इस भागदौड़ भरी और बेहद व्यस्त जीवनशैली में खुद को फिट रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दफ्तर का काम, घर की जिम्मेदारियां और पढ़ाई के तनाव के बीच अक्सर लोग चाहकर भी जिम जाने या रोज व्यायाम करने के लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन अगर आप भी समय की कमी का बहाना बनाकर वर्कआउट से बच रहे थे, तो आपके लिए एक बेहद शानदार और राहत देने वाली खबर है। चिकित्सा विज्ञान के एक नए और बड़े रिसर्च ने पुरानी सभी धारणाओं को तोड़ दिया है। अब आपको वजन घटाने के लिए हफ्ते में 4 या 5 दिन पसीना बहाने की जरूरत नहीं है, बल्कि हफ्ते में सिर्फ एक दिन का सही वर्कआउट भी आपको परफेक्ट शेप दे सकता है।

हांगकांग विश्वविद्यालय का बड़ा और चौंकाने वाला शोध

यह क्रांतिकारी अध्ययन हांगकांग विश्वविद्यालय के ‘एलकेएस फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। रिसर्चर्स का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या व्यस्त लोग कम समय में भी मोटापे जैसी वैश्विक महामारी से खुद को बचा सकते हैं? जैसा कि हम जानते हैं, पेट के आसपास जमा होने वाली अतिरिक्त चर्बी (विली फैट) न केवल हमारे लुक को खराब करती है, बल्कि यह हार्ट अटैक, टाइप-2 डायबिटीज और असमय मृत्यु के खतरे को कई गुना बढ़ा देती है। इस खतरे को टालने के लिए वैज्ञानिकों ने वर्कआउट के एक नए फॉर्मूले पर शोध किया।

क्या है इंटरवल ट्रेनिंग (Interval Training) का असली विज्ञान?

इस शोध में वैज्ञानिकों ने ‘इंटरवल ट्रेनिंग’ को आधार बनाया। यह व्यायाम करने का एक आधुनिक और बेहद प्रभावी तरीका है। इसमें कुछ मिनटों के लिए बहुत तेज और पूरी ताकत के साथ (High Intensity) एक्सरसाइज की जाती है, और फिर अगले कुछ सेकंड या मिनट के लिए बहुत धीमी गति से व्यायाम करके शरीर को रिकवरी (आराम) का समय दिया जाता है। उदाहरण के लिए, 1 मिनट तेज दौड़ना और फिर 2 मिनट पैदल चलना। यह विधि कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सबसे बेस्ट मानी जाती है।

315 लोगों पर 3 साल तक चला दुनिया का सबसे अनोखा प्रयोग

इस सच को परखने के लिए विशेषज्ञों ने सितंबर 2021 से सितंबर 2024 के बीच भारी वजन और पेट के मोटापे से ग्रसित 315 लोगों को इस रिसर्च में शामिल किया। इन लोगों को तीन अलग-अलग ग्रुप्स में बांटकर यह अनोखा प्रयोग किया गया:

  • पहला ग्रुप (वॉरविक वीकेंड): इस ग्रुप के लोगों ने पूरे हफ्ते में केवल एक दिन लगातार 75 मिनट तक ‘इंटरवल ट्रेनिंग’ वर्कआउट किया।

  • दूसरा ग्रुप (पारंपरिक तरीका): इस ग्रुप के लोगों ने इसी 75 मिनट के वर्कआउट को हफ्ते में 3 अलग-अलग दिनों में (25-25 मिनट करके) बांटकर किया।

  • तीसरा ग्रुप: इस ग्रुप के लोगों को कोई एक्सरसाइज नहीं कराई गई, सिर्फ सेहत से जुड़ी सामान्य जानकारी दी गई।

रिसर्च का रिजल्ट: हफ्ते में 1 दिन बनाम 3 दिन, नतीजा देख डॉक्टर भी हैरान!

जब 16 और 32 हफ्तों के बाद सभी प्रतिभागियों के शरीर की जांच की गई, तो जो आंकड़े सामने आए उसने फिटनेस जगत को हैरान कर दिया। टेस्ट रिपोर्ट में देखा गया कि जिन लोगों ने हफ्ते में सिर्फ एक दिन 75 मिनट एक्सरसाइज की थी और जिन्होंने हफ्ते में तीन दिन में बांटकर एक्सरसाइज की थी, उन दोनों ही ग्रुप के लोगों का वजन, कमर का साइज और पेट की चर्बी लगभग एक समान अनुपात में कम हुई थी। इतना ही नहीं, दोनों ही ग्रुप के लोगों के दिल (Heart) और फेफड़ों (Respiratory System) की कार्यक्षमता में भी बराबर का सुधार देखा गया।

इस शोध से यह साफ हो गया है कि व्यायाम के दिनों की संख्या उतनी मायने नहीं रखती, जितनी वर्कआउट की सही तकनीक मायने रखती है। इसलिए अगर आपके पास रोज समय नहीं है, तो संडे या वीकेंड के किसी भी एक दिन सिर्फ 75 मिनट निकालकर ‘इंटरवल ट्रेनिंग’ कीजिए और पेट की जिद्दी चर्बी को हमेशा के लिए अलविदा कह दीजिए।

Check Also

खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve-102 का मेडिकल चमत्कार: एक ही शॉट में 62% तक घटा LDL, क्या स्टेटिन की रोज की गोलियों से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति?

दुनिया भर में हृदय रोग (Cardiovascular Diseases) असमय मौतों का सबसे बड़ा कारण बने हुए …