भारतीय सिनेमा के इतिहास में आगामी शुक्रवार यानी 19 जून 2026 का दिन बेहद ऐतिहासिक और रोमांचक होने जा रहा है। इस दिन देश के बॉक्स ऑफिस पर एक या दो नहीं, बल्कि विभिन्न भाषाओं की 20 से भी ज्यादा फिल्में एक साथ रिलीज होने के लिए कतार में खड़ी हैं। टिकट बुकिंग पार्टनर ‘बुक माय शो’ (BookMyShow) के अनुसार, जून का यह हफ्ता दर्शकों के लिए किसी बड़े फिल्म फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है। इस महा-क्लैश में शाहिद कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और सूर्या जैसे पैन-इंडिया सुपरस्टार्स की फिल्में थिएटर्स में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते की उन सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
‘कॉकटेल 2’: शाहिद कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी से सजेगा बॉलीवुड
19 जून को रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे बड़ा हिंदी नाम शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर ‘कॉकटेल 2’ का है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को सोशल मीडिया पर पहले ही काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है। कहानी के केंद्र में शाहिद कपूर का किरदार है, जिसे एक साथ दो लड़कियों से प्यार हो जाता है, जिससे जीवन में मजेदार और इमोशनल ड्रामा पैदा होता है। साल 2012 में आई सैफ अली खान की कल्ट फिल्म ‘कॉकटेल’ की विरासत को यह सीक्वल कितना आगे बढ़ा पाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
‘बालन: द बॉय’: मलयालम सिनेमा की पैन-इंडिया चुनौती
बॉलीवुड की ‘कॉकटेल 2’ को सबसे कड़ी टक्कर मलयालम सिनेमा (Malayalam Cinema) की ओर से मिलने वाली है। 19 जून को ही बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है मलयालम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बालन: द बॉय’ (Balan: The Boy)। पिछले कुछ समय से मलयालम सिनेमा अपनी बेहतरीन, रियलिस्टिक और अनोखी कहानियों के दम पर पूरे देश में तहलका मचा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस फिल्म का कंटेंट इतना मजबूत है कि यह हिंदी बेल्ट में भी शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकती है।
सामंथा का एक्शन अवतार: ‘माँ इंति बंगाराम’
तेलुगू सिनेमा के शौकीनों के लिए 19 जून को सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘माँ इंति बंगाराम’ (Maa Inti Bangaram) रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी बहू के इर्द-गिवन घूमती है, जिसका अतीत बेहद खतरनाक और एक्शन से भरपूर रहा है। हालांकि, वह अपने ससुराल वालों के सामने खुद को एक बेहद शांत और आदर्श बहू के रूप में पेश करती है। लेकिन जब उसकी पुरानी जिंदगी का कोई बड़ा खतरा उसके नए परिवार पर मंडराने लगता है, तो सामंथा का किरदार अपने पुराने खूंखार अवतार में वापस आ जाता है। सामंथा के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
दक्षिण भारत की अन्य भाषाओं में भी मचेगा तहलका
20 से ज्यादा फिल्मों की इस लंबी लिस्ट में साउथ की कई अन्य छोटी-बड़ी फिल्में भी शामिल हैं जो इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों का ताला खोलेंगी:
-
तेलुगू सिनेमा: ‘दीवाना’, ‘ट्रांसफर त्रिमूर्तिलु’ (Transfer Trimurthulu) और हॉरर-कॉमेडी ‘चेट्टू मीधा धय्यम नाकेम भयम’।
-
तमिल सिनेमा: ‘नूरु सामी’ और ‘मनु’।
-
मलयालम सिनेमा: ‘चिन्ना चिन्ना आसई’ (बालन: द बॉय के अलावा)।
-
कन्नड़ सिनेमा: ‘डोडमंसा’ (Dodmansa) और ‘उरब्बा’ (Urabba)।
इतनी बड़ी संख्या में फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से सिनेमाघर मालिकों (Exhibitors) के सामने स्क्रीन शेयरिंग को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अब देखना यह है कि इस महा-मुकाबले में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस की असली ‘धुरंधर’ साबित होती है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया