
अलीगढ़ में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत ‘घर-घर अभियान’ चलाने और ‘हर बूथ को मजबूत करने’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन सरकार’ की ऐतिहासिक उपलब्धियों व जन-जन के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी का संकल्प है।
इस अवसर पर सांसद श्री सतीश कुमार गौतम, श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’, श्री ऋषिपाल सिंह, विधायक श्री रवेन्द्र पाल सिंह, श्री राजकुमार सहयोगी, श्री अनिल पाराशर, महापौर श्री प्रशांत सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह ‘लाला’, जिला महामंत्री श्री शल्यराज सिंह सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया