धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके पर साधा निशाना, पूछा- ‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद जहां कई मशहूर हस्तियां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आंदोलनकारी छात्रों को बधाई दे रही हैं, वहीं टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के एक पोस्ट ने नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन शुरू करने की मांग की है।

श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा सवाल, पंजाब में विरोध प्रदर्शन की मांग

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके के उस वीडियो को रिपोस्ट किया, जिसमें वह जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिजीत यह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘अगर जनता सरकार के सामने न झुके, तो बड़े से बड़े मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता ने लिखा, “अब पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे? और वहां आप कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी?”

क्या है पंजाब फार्मेसी परीक्षा विवाद?

श्वेता तिवारी का यह बयान पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों से जुड़ा है। इस परीक्षा में करीब 7,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिसके बाद कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) लगातार पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांग रहे हैं।

अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया है कि पंजाब में पिछले चार वर्षों में छह पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरी तरफ, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें व्यथित किया है और देश के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया।

Check Also

Nana Patekar की मां को देर रात क्यों दी गई थी अंतिम विदाई? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई थी इसके पीछे की असली वजह

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं जो अपनी …