अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने मचाया तहलका: 18 साल का इंतजार, 800 करोड़ का बजट और शाहरुख खान का रिएक्शन, जानें क्या है इस खूंखार नाम का रहस्य

मुंबई/हैदराबाद: साउथ सिनेमा के ‘आइकन स्टार’ अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस को वो तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा अब सातवें आसमान पर है। ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली के साथ अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का नाम ‘राका’ (Raaka) फाइनल हो चुका है। फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह फैल गया है। गहरे काले बादलों के बीच खूंखार पंजों वाली इस झलक ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन की ये पहली फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

क्या है ‘राका’ का गहरा अर्थ? पोस्टर ने बढ़ाई मिस्ट्री

जैसे ही फिल्म के टाइटल ‘राका’ का ऐलान हुआ, फैंस इसके मायने तलाशने लगे। दरअसल, संस्कृत और तमिल मूल के इस शब्द का अर्थ होता है ‘पूर्णिमा का चांद’—वह रात जब चंद्रमा अपनी पूरी आभा और शक्ति के साथ चमकता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पोस्टर का मिजाज इसके नाम से बिल्कुल जुदा है। पोस्टर में डार्क और डरावनी वाइब्स दी गई हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में कोई दैवीय शक्ति या पौराणिक डरावनी ताकत देखने को मिल सकती है। सोशल मीडिया पर इसकी तुलना कार्थी की ‘काशमोरा’ और जूनियर एनटीआर की ‘शक्ति’ के विलेन से भी की जा रही है।

एटली का इमोशनल नोट: 18 साल का सपना होने जा रहा सच

निर्देशक एटली, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ जैसी मेगा-हिट दी है, इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद भावुक हैं। उन्होंने साझा किया कि ‘राका’ का विचार उनके मन में आज से 18 साल पहले आया था। एटली ने कहा, “राका सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मेरा एक हिस्सा है जिसे मैं सालों से सीने से लगाए घूम रहा हूं। इस आइडिया ने मेरी परीक्षा ली और मुझे तराशा है। यह तो बस एक शुरुआत है।” एटली के इस बयान से साफ है कि वह पर्दे पर कुछ ऐसा लाने वाले हैं जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

शाहरुख खान ने किया रिएक्ट: ‘मोस्टर मास’ होगी फिल्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म के पोस्टर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। शाहरुख ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “यह पोस्टर बहुत ही मजेदार और दिलचस्प है, बिल्कुल तुम्हारी तरह। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि आप लोगों ने क्या तैयार किया है। एटली के शब्दों में कहें तो यह ‘मोस्टर मास माससस’ होने वाली है।” शाहरुख के इस सपोर्ट ने फिल्म के प्रति हिंदी दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

800 करोड़ का बजट और हॉलीवुड की तकनीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे ग्लोबल स्टैंडर्ड का बनाने के लिए ‘आयरन मैन 2’ और ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके VFX सुपरवाइजर्स की टीम बुलाई गई है। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म के साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है।

Check Also

भारत छोड़ विदेश में बसाया इन दिग्गज सितारों ने अपना आशियाना, अनुष्का-विराट से प्रियंका चोपड़ा तक जानिए कहां है इनका नया ठिकाना

हिंदी सिनेमा और मनोरंजन जगत के सितारों की जिंदगी हमेशा से फैंस और मीडिया के …