‘भोजपुरी बवाल’ में भिड़ीं आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी, ‘Insecure’ शब्द पर सोशल मीडिया तक पहुंची जंग

ओटीटी और टेलीविजन की दुनिया में जल्द दस्तक देने जा रहे देश के पहले भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ की शुरुआत से पहले ही सितारों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। शो के एक वायरल प्रोमो वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की दो दिग्गज अभिनेत्रियां—आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी—एक-दूसरे से भिड़ती नजर आईं। यह विवाद शो के मंच से शुरू होकर सोशल मीडिया वॉर तक पहुंच चुका है।

‘Unsecure’ बनाम ‘Insecure’: अंग्रेजी ग्रामर पर छिड़ी जंग

प्रोमो वीडियो में पवन सिंह द्वारा काजल राघवानी का स्वागत करने के बाद काजल ने आम्रपाली से कहा, “आम्रपाली जी आप मुझसे ‘अनसिक्योर’ (Unsecure) रहती हैं।” इस पर आम्रपाली दुबे ने तुरंत टोकते हुए कहा कि सही शब्द ‘इनसिक्योर’ (Insecure) होता है। इसके बाद दोनों के बीच प्रोजेक्ट्स और अवॉर्ड्स को लेकर भी तीखी बहस देखने को मिली।

शो की इस बहस के बाद काजल राघवानी ने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें करेक्ट करने से पहले लोग खुद गूगल करें। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है और जियो हॉटस्टार तथा गूगल को इस पर शिकायत करनी चाहिए।

आम्रपाली दुबे का पलटवार: ‘दूसरों पर लांछन लगाते समय…’

काजल के पोस्ट के जवाब में आम्रपाली दुबे ने भी ‘Insecure’ और ‘Unsecure’ दोनों शब्दों के सही व्याकरणिक संदर्भ (Grammar) वाले गूगल स्क्रीनशॉट शेयर किए। आम्रपाली ने लिखा, “दूसरों पर लांछन लगाते समय और झूठा आरोप लगाते समय यह जरूर देख लें कि आप सही व्याकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं।”

हालांकि निजी जिंदगी में दोनों अभिनेत्रियों के बीच अच्छी बॉन्डिंग मानी जाती है, लेकिन शो में उनके इस आमने-सामने आने से फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ शो में निरहुआ, पवन सिंह और राजनेता तेज प्रताप यादव भी नजर आएंगे। यह शो 2 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

Check Also

Nana Patekar की मां को देर रात क्यों दी गई थी अंतिम विदाई? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई थी इसके पीछे की असली वजह

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं जो अपनी …