Anupamaa Upcoming Twist: वसुंधरा कोठारी ने चली सबसे शातिर चाल, बहू राही से मांग लिया यह बड़ा अधिकार; बीच में आया प्रेम!

स्टार प्लस का नंबर वन और दर्शकों का पसंदीदा टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) इन दिनों अपने दिलचस्प ट्रैक को लेकर टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस शो के हर एपिसोड में मेकर्स नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। सीरियल का अपकमिंग एपिसोड भी काफी धमाकेदार और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर रहने वाला है। शो में एक तरफ जहां श्रुति लगातार नई-नई साजिशें रचकर राही को अपने करीब लाने की कोशिशों में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कोठारी परिवार की मुखिया वसुंधरा कोठारी अब भी अपनी पोता बहू राही को नीचा दिखाने और उसे ताने मारने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। आने वाले एपिसोड में वसुंधरा कोठारी एक ऐसी शातिर चाल चलने वाली हैं, जिससे राही के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

प्रेम के साथ घर लौटी राही पर गौतम ने कसा तीखा तंज

अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत में दर्शक देखेंगे कि राही जब प्रेम के साथ हुए एक बड़े हादसे से बाल-बाल बचने के बाद सुरक्षित घर लौटेगी, तो घर का माहौल फिर से गरमा जाएगा। प्रेम सामान लेकर आगे-आगे चल रहा होगा और राही उसके पीछे-पीछे आराम से आ रही होगी, जिसे देखकर गौतम को मिर्च लग जाएगी। गौतम तुरंत राही पर तंज कसते हुए ताना मारेगा। हालांकि, राही भी चुप बैठने वालों में से नहीं है; वह तुरंत पलटकर गौतम को उसकी औकात याद दिलाते हुए करारा जवाब देगी। लेकिन तभी इस बहस के बीच में कोठारी परिवार की ‘मोटी बा’ यानी वसुंधरा कोठारी की एंट्री होगी और वह हमेशा की तरह राही के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर देंगी।

वसुंधरा ने राही पर लगाए गंभीर लांछन, अनुपमा का नाम लेकर मारा ताना

वसुंधरा कोठारी राही पर चिल्लाते हुए कहेगी, ‘हमारा टिंकू (प्रेम) भले तुम्हारे प्यार में अंधा हो गया हो, लेकिन हम नहीं हुए हैं।’ वसुंधरा बिना कोई सच जाने अपनी पोता बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहेगी कि उसने ही श्रुति जी से कहकर पूरा कैफे चालाकी से अपने नाम पर करवाया है। इतना ही नहीं, वह राही के अतीत और परवरिश पर उंगली उठाते हुए कहेगी, ‘जिसे संस्कारों की शिक्षा अनुपमा कोचिंग सेंटर से मिली हो, उससे हम और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं।’ इस कड़वी बात का जवाब देते हुए राही साफ कहेगी कि उसने कुछ नहीं किया है और श्रुति ने उसकी मर्जी के बिना, उसे बताए बिना इस कैफे के पेपर्स तैयार करवाए हैं।

मोटी बा ने चली प्रॉपर्टी हड़पने की चाल, राही से मांग लिया कैफे का हक

राही की सफाई सुनने के बाद भी वसुंधरा कोठारी का दिल नहीं पिघलेगा और वह उस पर दोबारा तंज कसते हुए कहेगी, ‘हां, हां.. तुम तो बेकसूर हो, कुछ कहती ही नहीं! वह तो तुम्हारी मांएं हैं जो खुद आकर हमारे पैरों का कांटा बन जाती हैं।’ इस पर राही भावुक और गुस्से में जवाब देगी कि कांटों पर तो असल में वह खुद चल रही है। वह अपनी मोटी बा को समझाएगी कि मम्मी और श्रुति की सारी बातें उनके सामने ही होती हैं, फिर भी हमेशा वही गलत क्यों साबित होती है? जब राही पूछेगी कि सच को सच साबित करने के लिए वह क्या करे, तब वसुंधरा कोठारी अपनी असली चाल चलेगी और राही से वो चीज मांग लेगी जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। वह सीधे कहेगी, ‘अगर सच साबित करना है, तो यह कैफे हमारे टिंकू के नाम ट्रांसफर कर दो।’

बीच में आया प्रेम, मोटी बा को दिया मुंहतोड़ जवाब और बताया अपना असली मकसद

इससे पहले कि वसुंधरा की इस अनुचित मांग पर राही कुछ कह पाती या टूट जाती, वहां अचानक प्रेम की एंट्री होगी। प्रेम अपनी मोटी बा को करारा जवाब देते हुए कहेगा, ‘प्रॉपर्टी के कागजों पर किसका नाम लिखा है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता मोटी बा। राही और प्रेम के साउंड और स्पेलिंग भले अलग हों, लेकिन हम एक हैं। आप आवाज देकर तो देखिए, एक को बुलाएंगी तो दूसरा खुद-ब-खुद चला आएगा।’ इसके साथ ही प्रेम अपनी जिंदगी का एक कड़वा सच भी सामने रखेगा। वह कहेगा कि उसका खुद का सपना तो बहुत पहले ही टूट कर मर चुका है। अब उसकी जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद बचा है—अनुपमा को उसकी असली हैसियत दिखाना और उससे अपना पुराना बदला पूरा करना। प्रेम का यह बदला लेने वाला अवतार आने वाले दिनों में अनुपमा की जिंदगी में कौन सा नया तूफान लाएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Check Also

टालमटोल किया तो 10 लाख रुपये का लगेगा जुर्माना; शाहरुख, अजय और टाइगर को FDA की सख्त चेतावनी, क्या है पान मसाला विज्ञापन का पूरा विवाद?

बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स—शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ—इन दिनों अपनी फिल्मों …