उत्तर प्रदेश

कौन हैं तरुण गाबा? UP में 15 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर; देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत लखनऊ और प्रयागराज दोनों प्रमुख कमिश्नरेट में नए पुलिस कमिश्नरों की तैनाती की गई है। 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा (Tarun Gaba) को …

Read More »

Gen Z को ‘जॉब क्रिएटर’ बनाएगी योगी सरकार: UP में शुरू हुआ ‘यूथ अड्डा’, AI और ड्रोन टेक्नोलॉजी से युवाओं को मिलेगा ₹1000 करोड़ का फंड

देश और दुनिया भर में Gen-Z की बदलती प्राथमिकताओं और चर्चाओं के बीच, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई पीढ़ी की ऊर्जा को एक नया आयाम देने के लिए राज्य में बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल ‘नौकरी मांगने वाला’ न बनाकर ‘रोजगार देने वाला’ (Job Creator) बनाना है। इसी सोच के तहत …

Read More »

Noida Weather & Administration: कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन; NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

उत्तर प्रदेश में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और बाधामुक्त संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड (GT Road) पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कांवड़ियों के आवागमन मार्ग …

Read More »

Mission UP 2027: मुरादाबाद में गरजे असदुद्दीन ओवैसी; सपा के गढ़ में ‘मुस्लिम कार्ड’ से अखिलेश यादव की बढ़ाईं मुश्किलें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार शाम मुरादाबाद के ऐतिहासिक जामा मस्जिद पार्क मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सपा के परंपरागत गढ़ माने जाने वाले रुहेलखंड (मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा) में ओवैसी की इस …

Read More »

NEET Paper Leak Controversy: अखिलेश यादव के समर्थन में आईं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह; Video शेयर कर जताया आभार

नीट-यूजी (NEET-UG) पर्चा लीक मामले और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा संचालित देशव्यापी छात्र आंदोलन का दायरा अब राजनीतिक और सामाजिक सीमाओं को लांघता दिख रहा है। कुंडा से जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ की पत्नी भानवी सिंह ने खुलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन किया है। भानवी सिंह ने …

Read More »

Lucknow High Court: वकीलों की गुंडई के वीडियो से हाईकोर्ट हैरान, 4 घंटे चला तांडव, JCP-DCP समेत कई बड़े पुलिस अफसर तलब!

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वकीलों की दबंगई और सरेआम उपद्रव का मामला अब बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है। कैसरबाग जिला कोर्ट परिसर में दिल्ली से आए वकीलों और वादकारी की बेरहमी से पिटाई के बाद, अब ऐशबाग स्थित एक विवादित संपत्ति पर वकीलों के तांडव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। …

Read More »

Ram Mandir Ayodhya: दान चोरी कांड के बाद बड़ा फैसला, चढ़ावे की गिनती से पुराने कर्मचारी बाहर

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में हुई हेराफेरी और चोरी की वारदात के बाद व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दान की गिनती में लगे सभी पुराने कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया गया है। पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए अब भारतीय …

Read More »

UP Election 2027: 403 सीटों पर एक साथ गर्जना! भाजपा की नज़र सपा-बसपा के बूथ क्षत्रपों पर, क्या बदलेगा सियासी गणित?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति का सबसे बड़ा पत्ता फेंक दिया है। प्रदेश की सभी 403 सीटों पर एक साथ बूथ सम्मेलनों का आयोजन कर भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि …

Read More »

‘हनुमानगढ़ी की रक्षा नगा साधुओं ने की’: नमाज विवाद पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मांगी माफी, अपने बयान से पलटे

अयोध्या / लखनऊ: अयोध्या स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के निर्माण और परिसर में नमाज पढ़े जाने को लेकर दिए गए अपने बयानों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यू-टर्न ले लिया है। अपने पिछले बयान को “आधा-अधूरी बात” करार देते हुए उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है। …

Read More »

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी: चंपत राय के इस्तीफे के बाद नए ट्रस्टियों और पूर्णकालिक महासचिव के नाम पर आज लगेगी मुहर

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में आज तीन रिक्त ट्रस्टी पदों और पूर्णकालिक महासचिव के नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है। मंदिर परिसर में दान से जुड़ी गड़बड़ियों के बाद तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे तथा अयोध्या नरेश के निधन से तीन पद रिक्त हुए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ …

Read More »