
ज्योतिष शास्त्र में कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि देव की चाल में बदलाव को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। आगामी 27 जुलाई 2026 को शनि देव अपनी ही स्थिति में बदलाव करते हुए मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री यानी शनि की उलटी चाल। शनि देव मीन राशि में पूरे 138 दिनों तक वक्री रहेंगे और इसके बाद 11 दिसंबर 2026 को पुनः मार्गी होंगे।
मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष के अनुसार गुरु और शनि के बीच सम भाव (न अति मित्रता, न शत्रुता) का संबंध होता है। जब शनि उलटी चाल चलते हैं, तो यह समय आत्ममंथन, पुराने लंबित कार्यों की समीक्षा और अपने कर्मों को सुधारने का होता है। मीन राशि के जातकों पर शनि की इस 138 दिनों की वक्री चाल का गहरा असर देखने को मिलेगा।
मीन राशि पर वक्री शनि का कैसा रहेगा असर?
1. सेहत पर प्रभाव: बरतें खास सावधानी
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि के वक्री होने से मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर शरीर के ऊपरी हिस्से जैसे सिरदर्द, आंखों में तकलीफ या कंधे की समस्या परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी।
2. धन और व्यापार: सोच-समझकर करें निवेश
वक्री शनि के प्रभाव से बेवजह के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। धन का प्रवाह धीमा हो सकता है और व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों पर काम का दबाव अत्यधिक बढ़ेगा। इस दौरान आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें। किसी अज्ञात भय के कारण मानसिक तनाव रह सकता है और विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।
3. पर्सनल लाइफ: रिश्तों में धैर्य रखें
पारिवारिक जीवन में सदस्यों के बीच सामंजस्य की कमी महसूस हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य या उनकी पढ़ाई को लेकर चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां या अनबन की स्थिति बन सकती है। इस समय किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत या जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें।
वक्री शनि के अशुभ प्रभाव कम करने के अचूक उपाय
-
शनि दर्शन: हर शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
-
शनि दान: शनिवार के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार काला कपड़ा, उड़द की दाल, सरसों का तेल, लोहा या काले जूते-चप्पल दान करें।
-
हनुमान उपासना: शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा से शनि दोषों का शमन होता है।
-
शनिवार व्रत: शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन व्रत रखें और सात्विक आचरण बनाए रखें।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया