Shani Gochar 2026: 20 अगस्त तक इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, वक्री चाल बदलते ही खुलेगा बंद किस्मत का ताला

कर्मफलदाता शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिससे कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्तमान में शनि देव गुरु की मीन राशि और बुध के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में शनि 20 अगस्त 2026 की शाम तक रहने वाले हैं।

इसके साथ ही, 27 जुलाई 2026 से शनि देव वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे, जो 11 दिसंबर 2026 तक (लगभग 138 दिन) चलेगी। 27 जुलाई से 20 अगस्त के बीच का समय बेहद खास है क्योंकि इस दौरान शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में रहते हुए वक्री चाल चलेंगे। ज्योतिषविद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि के इस दोहरे बदलाव से कई राशियों का भाग्य सोने जैसा चमकने वाला है।

इन 6 राशियों की आएगी मौज, बढ़ेगी कमाई

बुध के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में शनि के गोचर से मुख्य रूप से 6 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान तगड़ा लाभ होने वाला है। इन राशियों की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है और करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी। पारिवारिक माहौल में सकारात्मकता आएगी, सेहत में सुधार होगा और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

वक्री शनि इन 4 राशियों को दिलाएंगे कष्टों से मुक्ति

27 जुलाई से जब शनि वक्री होंगे, तो मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और धनु राशि के जातकों को शनि के अशुभ प्रभावों से बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप लंबे समय से किसी गलतफहमी का शिकार थे, तो वह समस्या दूर होगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

शनिदेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

शनि के इस गोचर काल में शुभ फल पाने और नकारात्मकता को कम करने के लिए ये उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं:

  • प्रतिदिन या शनिवार को ‘ॐ शं शनिश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

  • हनुमान जी की उपासना करें, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

  • शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द की दाल, सरसों का तेल और काले वस्त्रों का दान करें।

  • किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और उनकी मदद करें।

  • भगवान शिव की विधिवत आराधना और जलाभिषेक करें।

Check Also

5 अक्टूबर को गजकेसरी राजयोग: इन 5 राशियों का खुलेगा भाग्य, नौकरी और कारोबार में होगा बड़ा मुनाफा

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से बनने वाले योगों में गजकेसरी राजयोग …