8 घंटे की सिटिंग सिगरेट से भी ज्यादा जानलेवा: वो 8 बुरी आदतें जो जवानी में ही आपको बना रही हैं ‘बुजुर्ग’

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि दफ्तर में लगातार 8 घंटे कुर्सी से चिपके रहना आपकी सेहत के लिए एक पैक सिगरेट फूंकने से भी ज्यादा खतरनाक है? आधुनिक जीवनशैली में हम जिम जा रहे हैं, डाइट कंट्रोल कर रहे हैं, लेकिन अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो हमारे डीएनए (DNA) तक को नुकसान पहुंचा रही हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि हमारी कुछ दैनिक आदतें ‘साइलेंट किलर’ की तरह काम कर रही हैं, जो न केवल चेहरे पर झुर्रियां ला रही हैं बल्कि शरीर के आंतरिक अंगों को समय से पहले बूढ़ा (Premature Ageing) बना रही हैं।


1. कुर्सी का मोह: मौत को बुलावा

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध के अनुसार, जो लोग दिन में 8 घंटे से अधिक बैठे रहते हैं और कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते, उनमें मृत्यु का जोखिम सिगरेट पीने वालों या मोटापे से ग्रस्त लोगों के बराबर होता है। लंबे समय तक बैठने से मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ जाता है।

उपाय: दिन भर में कम से कम 60 से 75 मिनट का व्यायाम इस खतरे को काफी हद तक टाल सकता है।

2. नींद से समझौता: शरीर की मरम्मत में बाधा

अगर आप सोचते हैं कि 5 घंटे की नींद पर्याप्त है, तो आप गलत हैं। नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार, नींद के दौरान हमारा शरीर कोशिकाओं की मरम्मत और हार्मोन संतुलन का काम करता है। नींद की कमी सीधे आपकी याददाश्त, त्वचा की चमक और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को खत्म कर देती है।

3. कोर्टिसोल का कहर: तनाव और झुर्रियां

छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेना शरीर में ‘कोर्टिसोल’ हार्मोन को बढ़ाता है। यह हार्मोन त्वचा के कोलाजन को नष्ट कर देता है, जिससे चेहरे पर असमय झुर्रियां और महीन रेखाएं दिखने लगती हैं। तनाव केवल मानसिक नहीं, बल्कि शारीरिक बुढ़ापे का भी सबसे बड़ा कारण है।

4. ‘ब्लू लाइट’ का जाल: स्क्रीन और बुढ़ापा

देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन से चिपके रहने से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Light) हमारे स्लीप चक्र को तो बिगाड़ती ही है, साथ ही यह त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी तेज कर देती है। यह आंखों के नीचे काले घेरों और डल स्किन के लिए जिम्मेदार है।


5. निर्जलीकरण (Dehydration): बेजान त्वचा का राज

पर्याप्त पानी न पीना शरीर के ‘डिटॉक्स’ सिस्टम को ठप कर देता है। जब शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकलते, तो उसका असर सबसे पहले चेहरे की चमक पर पड़ता है। पानी की कमी कोशिकाओं के लचीलेपन को खत्म कर देती है।

6. चीनी और पैकेटबंद खाना: मीठा जहर

अत्यधिक चीनी का सेवन शरीर में ‘ग्लाइकेशन’ नामक प्रक्रिया शुरू करता है। यह प्रक्रिया त्वचा के कसावट (Elasticity) को खत्म कर देती है, जिससे स्किन ढीली पड़ने लगती है। प्रसंस्कृत (Processed) खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन बढ़ाते हैं, जो बुढ़ापे को न्योता है।

7. मांसपेशियों की अनदेखी: स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की कमी

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां प्राकृतिक रूप से कमजोर होने लगती हैं। यदि आप केवल कार्डियो करते हैं और मांसपेशियों को मजबूत करने वाला व्यायाम (Strength Training) नहीं करते, तो आपका शरीर जल्द ही झुका हुआ और कमजोर नजर आने लगेगा।

8. अकेलापन: सामाजिक दूरी का खतरा

शोध बताते हैं कि अकेलापन और लोगों से न मिलना असमय मृत्यु के खतरे को उतना ही बढ़ाता है जितना कि अत्यधिक मोटापा। मानसिक स्वास्थ्य के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना ‘एंटी-एजिंग’ टॉनिक की तरह काम करता है।

Check Also

हार्ट अटैक का खतरा करना है कम? खान-पान और वर्कआउट के अलावा रोज करें ये 5 जरूरी काम, दिल रहेगा हमेशा मजबूत और हेल्दी

आज की तेज रफ्तार और तनावभरी जिंदगी में दिल की बीमारियां (Cardiovascular Diseases) किसी भी …