वर्ल्ड लाफ्टर डे पर मचेगा धमाल, जानें कब और कहां देखें समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का स्पेशल एपिसोड

Samay Raina and Ranveer Allahbadia in Kapil Show: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद मशहूर कॉमेडियन समय रैना और लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। इस बार यह जोड़ी नेटफ्लिक्स के चर्चित शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी कॉमेडी और दिलचस्प बातों से दर्शकों को गुदगुदाएगी। हाल ही में समय रैना के शो ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान कपिल शर्मा के साथ इनकी मस्ती की झलकियां वायरल हुई थीं, जिसके बाद से ही फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आधिकारिक तौर पर इस स्पेशल एपिसोड की रिलीज डेट और समय का ऐलान कर दिया गया है।

कब और कहां स्ट्रीम होगा एपिसोड?

नेटफ्लिक्स ने इस खास एपिसोड का प्रोमो साझा करते हुए जानकारी दी है कि समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया वाला यह एपिसोड ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

  • तारीख: 2 मई 2026

  • समय: रात 8:00 बजे

  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

यह एक ‘बोनस एपिसोड’ होगा, जिसे विशेष रूप से हंसी के उत्सव को दोगुना करने के लिए तैयार किया गया है।

कपिल शर्मा ने फैंस को दिया सरप्राइज

इस स्पेशल कोलैबोरेशन के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “हमारे शो को दर्शकों से जो अपार प्यार मिला है, वही हमें हर बार कुछ नया और मनोरंजक करने की प्रेरणा देता है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के अवसर पर हमने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर यह खास प्लान बनाया है। इस जश्न में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के जुड़ने से मस्ती का लेवल और भी बढ़ जाएगा।”

विवादों के बाद पहली बार बड़े प्लेटफॉर्म पर साथ

पिछले साल समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया द्वारा पूछे गए एक सवाल पर काफी बवाल मचा था। इस मामले में कई FIR भी दर्ज हुई थीं और समय को अपने यूट्यूब से एपिसोड हटाने पड़े थे। हालांकि, अब कपिल शर्मा के शो में दोनों की वापसी यह संकेत दे रही है कि वे विवादों को पीछे छोड़कर नए सिरे से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

प्रोमो में दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना पर चुटकी लेते हुए कहा था, “अब हमारा समय चल रहा है।” जब पैपराजी ने समय रैना का नाम लिया, तो रणवीर ने मजाक में कहा, “कौन समय? क्या समय? यह हमारा समय है।” शो के प्रोमो में भी कपिल, समय और रणवीर के बीच की जुगलबंदी काफी प्रॉमिसिंग लग रही है, जो इस शनिवार की रात को यादगार बनाने वाली है।

Check Also

प्राइम वीडियो पर ‘दुपहिया 2’ की धमाकेदार वापसी: धड़कपुर में मोबाइल टावर और पेपर लीक पर मचा जोरदार घमासान

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ग्रामीण परिवेश, हल्की-फुल्की कॉमेडी और व्यंग्य से सजी लोकप्रिय …