पलक तिवारी क्यों छोड़ गई थीं पिता राजा चौधरी की बर्थडे पार्टी? जानिए एक्टर ने इंटरव्यू में क्या किया बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड और अभिनेता राजा चौधरी ने हाल ही में अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ बिगड़े रिश्तों और पास्ट को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने बताया कि उन्होंने बेटी से संबंध सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी एक बात सुनकर पलक महज 10 मिनट के अंदर ही बर्थडे पार्टी बीच में छोड़कर वापस चली गई थीं, जिसके बाद से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

श्वेता तिवारी से तलाक और बेटी से दूरी पर छलका दर्द

सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने बताया कि पत्नी श्वेता से अलग होने के बाद उन्हें बेटी पलक से मिलने नहीं दिया गया। पिछले कई सालों में उन्होंने कुछ ही बार बेटी से बात की है, जिसमें आखिरी बार उनकी बातचीत 2023 में हुई थी। 26 साल की हो चुकी पलक और श्वेता तिवारी को राजा ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है ताकि वे उनकी तस्वीरें या वीडियो देखकर परेशान न हों। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बेटी और परिवार से दूर होने के तनाव और अकेलेपन के कारण ही उनके जीवन में शराब की बुरी लत आई थी।

पलक को बुरी लग गई थी पिता की यह एक बात

अपने जन्मदिन के वाकये को याद करते हुए राजा चौधरी ने बताया कि उन्होंने बेटी पलक को अपने बर्थडे पर घर बुलाया था। पलक पार्टी में आई भी थीं, लेकिन सिर्फ 10 मिनट रुककर चली गईं। राजा के मुताबिक, जब पलक घर आई तो उन्होंने उससे कह दिया था कि वह अपनी मां (श्वेता तिवारी) के साथ भी आ सकती थीं। पिता की यह बात पलक को पसंद नहीं आई और वह बिना पार्टी सेलिब्रेट किए वहां से चली गईं। इसके बाद से पिता-पुत्री के बीच आज तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

Check Also

Nana Patekar की मां को देर रात क्यों दी गई थी अंतिम विदाई? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई थी इसके पीछे की असली वजह

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं जो अपनी …