मुंबई। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां पूरी दुनिया उन्हें बधाई दे रही है, वहीं उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री काजोल ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में सुपरस्टार को विश कर सबका ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर काजोल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अजय की बढ़ती उम्र पर चुटकी लेते हुए अपनी चुलबुली केमिस्ट्री की झलक पेश की है।
काजोल का मजेदार पोस्ट: केक पर मोमबत्तियों का ‘खतरा’
काजोल ने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की एक शानदार फोटो शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा जिसे पढ़कर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। काजोल ने लिखा, “कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियां किसी जश्न से ज्यादा आग लगने के खतरे (Fire Hazard) जैसी दिखने लगती हैं। मुझे लगता है कि तुम अब उस पड़ाव पर पहुंच गए हो… फिर भी तुम्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। दुआ है कि तुम्हें हमेशा ढेर सारा केक मिलता रहे।” काजोल के इस फनी नोट ने साबित कर दिया कि पर्दे पर गंभीर दिखने वाले अजय और चुलबुली काजोल की जोड़ी असल जिंदगी में कितनी मस्ती भरी है।
रोहित शेट्टी ने ‘बड़े भाई’ के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो
पत्नी काजोल के अलावा, अजय के करीबी दोस्त और निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। रोहित ने एक भावुक वीडियो शेयर किया जिसमें अजय के 90 के दशक के स्ट्रगल से लेकर आज के ब्लॉकबस्टर सफर को दिखाया गया है। रोहित ने कैप्शन में लिखा, “90 के दशक की कड़ी मेहनत से लेकर आज के मुकाम तक… शब्द कम और काम ज्यादा। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई!” बता दें कि रोहित और अजय की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा को ‘सिंघम’ और ‘गोलमाल’ जैसी कई बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं।
‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट: अक्षय कुमार बनेंगे विलेन?
अजय देवगन के जन्मदिन के बीच फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर ‘गोलमाल 5’ के लिए हाथ मिला रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे पुराने सितारे वापसी करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी चर्चा अक्षय कुमार को लेकर है। फिल्म के टीजर वीडियो में अक्षय का ‘गंजा लुक’ नजर आया है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस बार फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया
