मंगल गोचर 2026: जून में बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगा बड़ा उछाल

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना गया है। ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन मानव जीवन पर व्यापक प्रभाव डालता है। जून 2026 में मंगल का गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि यह धन-संपदा के कारक शुक्र की राशि ‘वृषभ’ में प्रवेश करेंगे। 21 जून 2026 को होने वाला यह मंगल गोचर 2 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस दौरान ग्रहों की चाल में बदलाव से तीन भाग्यशाली राशियों के लिए सुनहरे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि मंगल का यह वृषभ गोचर किन राशियों के जीवन में तरक्की और खुशहाली लेकर आएगा।

मेष राशि: धन और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगा। मंगल का यह गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है, जो मुख्य रूप से धन और वाणी का स्थान है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे और आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखी जाएगी। व्यापार का विस्तार करने का यह सही समय है। साथ ही, परिवार में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि: करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उनकी कुंडली के दसवें भाव यानी कर्म भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। आप अपनी कार्यक्षमता और ऊर्जा से अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को इस समय बड़ा मुनाफा होने के प्रबल संकेत हैं। आर्थिक स्थिरता आएगी और लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से रफ्तार पकड़ेंगे।

मीन राशि: पराक्रम और भाग्य का मिलेगा साथ

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है, जिसे साहस और पराक्रम का भाव माना जाता है। इस गोचर के दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे आप कठिन फैसलों को भी सरलता से ले पाएंगे। व्यापारियों के लिए यह समय किसी बड़े सौदे या डील को फाइनल करने के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे अच्छा आर्थिक लाभ होगा। समाज में आपके व्यक्तित्व और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं और घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा तैयार हो सकती है।

Check Also

सितंबर में नीचस्थ मंगल इन 4 राशियों पर ढाएंगे कहर, धन हानि और विवाद से बचने के लिए अभी से करें ये उपाय

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति और पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, साहस तथा रक्त के कारक …