बड़ी खबर: मुनव्वर फारूकी का जेल डायरी से होगा पर्दाफाश! 37 दिनों का दर्द और ‘धंधो’ की पूरी कहानी, समय रैना ने दी हिम्मत

मुंबई | स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। समय रैना के ‘स्टिल अलाइव’ (Still Alive) की जबरदस्त सफलता के बाद अब मुनव्वर फारूकी ने भी अपने सबसे बड़े विवाद और जेल की जर्नी को जनता के सामने लाने का फैसला कर लिया है। मुनव्वर ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपना स्पेशल शो ‘धंधो’ रिलीज करेंगे, जिसमें साल 2021 के उन 37 काले दिनों की दास्तां होगी जब उन्हें सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।

चार साल पहले ही लिख ली थी ‘धंधो’ की पटकथा

मुनव्वर फारूकी ने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि उनके जेल जाने के बाद की पूरी कहानी और उस दौरान उन्होंने क्या महसूस किया, इस पर वह चार साल पहले ही शो लिख चुके थे। शो का नाम ‘धंधो’ (गुजराती में व्यापार) रखने के पीछे भी एक गहरी वजह है। मुनव्वर का मानना है कि यह शो उन तमाम सवालों का जवाब होगा जो पिछले कुछ सालों से उनके फैंस और आलोचक उनसे पूछते आए हैं।

समय रैना बने हिम्मत की वजह, शेयर किया खास बॉन्ड

मुनव्वर ने स्वीकार किया कि समय रैना के हालिया शो की कामयाबी ने उन्हें प्रेरित किया है। उन्होंने बताया, “समय पहले शख्स थे जिन्हें मैंने इस शो के जोक्स सुनाए थे। समय से बात करने के बाद मुझमें इसे दुनिया के सामने लाने की हिम्मत आई है।” मुनव्वर ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ झेला है, वह समय के अनुभव से दस गुना ज्यादा कठिन था, लेकिन अब वह अपने दिल की बात कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पासपोर्ट और वीजा के चक्कर में फंसा था मामला

फैंस लंबे समय से मुनव्वर के इस स्पेशल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण इसमें देरी हुई। मुनव्वर ने बताया कि वह इसे पहले लाइव परफॉर्म करना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें पासपोर्ट और वीजा मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने साफ किया कि जैसे ही वह अपने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के शोज खत्म करके लौटेंगे, वह तुरंत इस वीडियो को रिलीज कर देंगे।

क्या जेल के दिनों ने मुनव्वर को कड़वा बना दिया?

जब मुनव्वर से पूछा गया कि क्या कुणाल कामरा और समय रैना की तुलना में खुद को जेल में देख उनके मन में सिस्टम के प्रति कड़वाहट आई? इस पर मुनव्वर ने परिपक्वता से जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी लाइफ की किसी भी नाकामी के लिए दूसरों को जिम्मेदार नहीं मानते, इसलिए उनके मन में कोई नफरत नहीं है। याद रहे कि 1 जनवरी 2021 को इंदौर में एक शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह 6 फरवरी को जेल से बाहर आए थे।

Check Also

Dahan Raakan Ka Rahasya OTT: 9 एपिसोड की इस रोंगटे खड़े करने वाली वेब सीरीज…

डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, मर्डर मिस्ट्री और रोमांस से जुड़ी ढेरों वेब सीरीज मौजूद …