‘आवारा-अंगारा’ का भोजपुरी चेतना वर्जन: जीवन की सच्चाई बयां करता मृत्युंजय रॉय का यह गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bhojpuri Inspirational Song : भोजपुरी संगीत जगत में अक्सर अश्लील और डबल मीनिंग गानों की चर्चा होती है, लेकिन अब एक नए दौर की शुरुआत हो रही है। सोशल मीडिया आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के मशहूर गाने ‘आवारा-अंगारा’ का एक ऐसा भोजपुरी ‘रीक्रिएशन’ पेश किया है, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हैं। यह गाना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन की अनिश्चितता और मानवता का संदेश देने वाला एक ‘चेतना गीत’ (Inspirational Song) है।

गानों में छिपे जीवन के गहरे अर्थ

मृत्युंजय रॉय द्वारा गाए गए इस वर्जन के बोल सीधे दिल को छू लेने वाले हैं। गाने के माध्यम से वे संदेश देते हैं कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाएगा। मृत्युंजय ने भोजपुरी में पिरोकर इन शब्दों को गहराई दी है:

“आइला खाली हाथ, का जाई साथ नीक करम करा भाई। करा सबसे प्यार, जीवन साकार सब अहिजे छूट जाई। मन के फितूर, छोड़ा गुरूर, केहू काम नाहीं आई…”

इस गाने का सार यही है कि धन-दौलत, बंगला और कार सब यहीं छूट जाएंगे, इसलिए इंसान को अहंकार छोड़कर अपने कर्मों को सुधारना चाहिए और अपनी आत्मा को निर्मल बनाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिल रही अपार सराहना

मृत्युंजय रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जब से यह गाना अपलोड हुआ है, तब से तारीफों का तांता लग गया है। श्रोताओं का कहना है कि यह गाना न केवल सुनने में मधुर है, बल्कि रूह को सुकून देने वाला है। उनके कमेंट सेक्शन में प्रशंसा की बौछार हो रही है:

  • “हर शब्द दिल को छू जाता है।”

  • “सुनकर रूह को सुकून मिलता है, भाई दिल पर लगा है आपका गाना।”

  • “सुपरब आवाज, आपने तो आग लगा दी!”

कौन हैं मृत्युंजय रॉय?

मृत्युंजय कुमार राय एक उभरते हुए आर्टिस्ट हैं, जो अपनी अनूठी गायकी और अलग-अलग भाषाओं के गानों को भोजपुरी में रीक्रिएट करने के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 126k फॉलोअर्स हैं। वे नियमित रूप से अपनी नई रील्स और भोजपुरी लिरिक्स के साथ नए वर्जन पोस्ट करते रहते हैं, जो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण यह है कि वे भोजपुरी गानों को एक नया, गरिमापूर्ण और प्रेरणादायक आयाम दे रहे हैं।

Check Also

Dahan Raakan Ka Rahasya OTT: 9 एपिसोड की इस रोंगटे खड़े करने वाली वेब सीरीज…

डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, मर्डर मिस्ट्री और रोमांस से जुड़ी ढेरों वेब सीरीज मौजूद …