साउथ के ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जिसने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी कई नई फिल्मों की एंट्री के बाद ‘पेड्डी’ की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 21वें दिन (बुधवार) के कलेक्शन आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।
बुधवार को लाखों में सिमट गई कमाई, ऐसा रहा 21वें दिन का हाल
शुरुआती दिनों में करोड़ों की बंपर कमाई करने वाली ‘पेड्डी’ का जादू अब सिनेमाघरों में फीका पड़ता दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन्स कम होने और नई फिल्मों के दबदबे के कारण 21वें दिन फिल्म ने महज 0.70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले सोमवार (19वें दिन) को फिल्म ने 0.83 लाख और मंगलवार (20वें दिन) को 0.80 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि, शुरुआती दो हफ्तों में बनाए गए भारी-भरकम लीड के बदौलत भारत में ‘पेड्डी’ का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 236.60 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े पर पहुंच गया है।
एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे पर रचा था इतिहास
भले ही तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया हो, लेकिन इस फिल्म ने अपने शुरुआती सफर में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े थे। ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले केवल एडवांस बुकिंग से ही 18.50 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। इसके बाद जब 4 जून को फिल्म सिनेमाघरों में उतरी, तो इसने भारत में 51.00 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी।
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: देखिए 21 दिनों का पूरा सफर
फिल्म ने पहले हफ्ते में जो बढ़त बनाई थी, उसी की बदौलत यह ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। नीचे देखें ‘पेड्डी’ का डे-वाइज कलेक्शन:
-
पहला हफ्ता (Week 1): 193.55 करोड़ रुपये
-
दूसरा हफ्ता (Week 2): 34.45 करोड़ रुपये
-
16वां दिन (Day 16): 1.50 करोड़ रुपये
-
17वां दिन (Day 17): 1.95 करोड़ रुपये
-
18वां दिन (Day 18): 2.82 करोड़ रुपये
-
19वां दिन (Day 19): 0.83 लाख रुपये
-
20वां दिन (Day 20): 0.80 लाख रुपये
-
21वां दिन (Day 21): 0.70 लाख रुपये
-
कुल नेट कलेक्शन (Total): 236.60 करोड़ रुपये
तेलुगु में सबसे ज्यादा क्रेज, हिंदी-तमिल में भी चला जादू
राम चरण की इस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार उनके होम ग्राउंड यानी तेलुगु बेल्ट से मिला है। भाषाई आधार पर फिल्म के कलेक्शन का गणित कुछ इस प्रकार है:
-
तेलुगु: 210.06 करोड़ रुपये
-
हिंदी: 22.40 करोड़ रुपये
-
तमिल: 2.00 करोड़ रुपये
-
कन्नड़: 1.84 करोड़ रुपये
-
मलयालम: 0.30 लाख रुपये
मल्टीस्टारर स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस क्लैश
वेंकट सतीश द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में राम चरण के साथ कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को एक साथ कई मोर्चों पर टक्कर मिल रही है। रिलीज के वक्त जहां इसका मुकाबला बॉबी देओल की ‘बंदर’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ से था, वहीं अब शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्में ‘पेड्डी’ के कलेक्शन की राह में बड़ा रोड़ा बन चुकी हैं।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया