इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की सगाई! नॉर्वे में बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर किया रोमांटिक प्रपोजल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी 26 वर्षीय बेटी इदा अली (Ida Ali) ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग सगाई कर ली है। इदा ने सोशल मीडिया पर इस बेहद रोमांटिक प्रपोजल की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

नॉर्वे की खूबसूरत वादियों में हुआ प्रपोजल

इदा अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास पल की कई तस्वीरें साझा की हैं। यह खूबसूरत प्रपोजल नॉर्वे (Norway) में प्लान किया गया था। शेयर की गई पहली तस्वीर में कृष अग्रवाल घुटनों के बल बैठकर हाथ में अंगूठी लिए इदा को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में कृष, इदा के लिए पेपर से कुछ पढ़ते और उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इदा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में सिर्फ ‘यस’ (Yes) लिखा है।

1 जुलाई को बदली जिंदगी, इदा ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

तस्वीरों के अलावा इदा ने एक रोमांटिक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए अपनी सगाई की खूबसूरत अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने ‘1 जुलाई’ की तारीख लिखी है, जिससे साफ है कि कृष ने उन्हें इसी महीने की शुरुआत में प्रपोज किया था।

वेदांग रैना से लेकर शरवरी वाघ तक, सितारों ने दी बधाई

इदा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के युवा सितारों और उनके दोस्तों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है। ‘द आर्चीज’ फेम वेदांग रैना, अलीजेह अग्निहोत्री, एहसास चन्ना, शरवरी वाघ और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने कमेंट कर इस जोड़े को नए सफर के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।

जानिए क्या करती हैं इम्तियाज अली की बेटी इदा?

पिता की तरह इदा अली का झुकाव भी सिनेमा की दुनिया की तरफ है। वह खुद एक उभरती हुई फिल्ममेकर और राइटर हैं। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने ‘लिफ्ट’ (Lift) नाम की एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के मशहूर रोमांटिक ड्रामा ‘उलझे हुए’ में बतौर राइटर भी काम किया है। इदा और कृष काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Check Also

पपराजी पर भड़कीं ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा: कड़े लहजे में दी चेतावनी, बोलीं- ‘जब तक पीछे नहीं हटोगे, कार में नहीं बैठूंगी’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा पपराजी (Paparazzi) के साथ हंसी-मजाक और दोस्ताना व्यवहार के …