लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए आजकल ‘आई मास्क’ का चलन काफी बढ़ गया है। चाहे घर पर हों या सफर के दौरान, रोशनी को ब्लॉक करने के लिए लोग इसे बेस्ट ऑप्शन मानते हैं। लेकिन क्या यह आपकी स्किन के लिए सुरक्षित है? आंखों के आसपास की त्वचा शरीर की सबसे नाजुक परतों में से एक होती है।
प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट Anindita Sarkar के अनुसार, रात भर आई मास्क पहनना आंखों के पास एक ‘माइक्रो-एनवायरनमेंट’ (गर्म और बंद वातावरण) बना देता है, जिसके त्वचा पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं अमर उजाला की इस विशेष रिपोर्ट में।
स्किन पर आई मास्क के संभावित नुकसान
डॉ. अनिंदिता सरकार बताती हैं कि 6 से 8 घंटे तक लगातार मास्क पहनने से त्वचा पर ये समस्याएं हो सकती हैं:
-
जलन और रेडनेस (Irritation): यदि मास्क का फैब्रिक खुरदुरा है या वह बहुत टाइट है, तो स्किन पर रगड़ लगने से लाल निशान, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। सिंथेटिक मैटेरियल इसे और बिगाड़ सकते हैं।
-
हाइपरपिग्मेंटेशन (Hyperpigmentation): मास्क के इलास्टिक बैंड का दबाव और बार-बार होने वाली रगड़ से आंखों के आसपास कालापन (Darkness) बढ़ सकता है। डार्क स्किन टोन वाले लोगों में यह जोखिम अधिक होता है।
-
एलर्जिक रिएक्शन: कई बार मास्क में इस्तेमाल की गई डाई, खुशबू या लेटेक्स से त्वचा में सूजन, लालपन और छिलने जैसी एलर्जी हो सकती है।
-
इरिटेंट कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस: अगर आप मास्क को नियमित रूप से नहीं धोते हैं, तो उसमें पसीना, तेल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो स्किन इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।
-
मिलिया (सफेद दाने): त्वचा के नीचे केराटिन फंस जाने के कारण आंखों के आसपास छोटे-छोटे सफेद दाने (मिलिया) हो सकते हैं।
क्या आई मास्क पहनना पूरी तरह गलत है?
बिल्कुल नहीं! सही चुनाव और सावधानी के साथ यह काफी फायदेमंद भी है:
-
गहरी नींद: यह मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
-
आंखों को आराम: लाइट पूरी तरह ब्लॉक होने से आंखों की मांसपेशियों को राहत मिलती है।
सुरक्षित इस्तेमाल के लिए एक्सपर्ट टिप्स
डॉक्टर अनिंदिता सरकार ने आई मास्क इस्तेमाल करने वालों के लिए कुछ जरूरी सलाह दी है:
-
मैटेरियल का चुनाव: हमेशा सिल्क या 100% कॉटन का मास्क चुनें। सिल्क स्किन पर कम घर्षण पैदा करता है।
-
फिटिंग का ध्यान: मास्क इतना ढीला होना चाहिए कि आंखों पर दबाव न पड़े, लेकिन इतना फिट हो कि लाइट न आए।
-
साफ-सफाई: अपने आई मास्क को हर 2-3 दिन में माइल्ड और फ्रेग्रेंस-फ्री डिटर्जेंट से जरूर धोएं।
-
स्किन फ्रेंडली: खुशबू वाले या मेटल पार्ट्स वाले फैंसी मास्क से बचें।
Shashwat Lokwarta – State News,Up News देश-दुनिया